अभिमान तिरंगा भारत का। -Poem
अभिमान तिरंगा भारत का।। शान तिरंगा भारत का अभिमान तिरंगा भारत का।। युग युग से इसकी खातिर है लाखों ने बलिदान किया आज़ादी के पुण्य हवन में अपना सब कुछ दान किया यही कामना सबके दिल की ऊँची हरदम शान रहे घर घर में लहराये तिरंगा गुंजित ये अभियान रहे।।